🔍 LPG आधार e-KYC स्टेटस चेक ऑनलाइन 2026
अपनी एलपीजी गैस कंपनी चुनें और 1-क्लिक में अधिकारिक स्टेटस चेक पोर्टल पर अपना e-KYC स्टेटस जांचें।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
एलपीजी आधार e-KYC से संबंधित महत्वपूर्ण सवालों के जवाब
क्या सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए Aadhaar e-KYC कराना अनिवार्य है?
हाँ, भारत सरकार और तेल विपणन कंपनियों (OMCs: Indane, HP, Bharat Gas) द्वारा सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार e-KYC अनिवार्य किया गया है ताकि सब्सिडी केवल सही लाभार्थी को मिले।
e-KYC कराने की अंतिम तिथि क्या है?
तेल कंपनियों द्वारा तय की गई अंतिम समय सीमा 16 अगस्त 2026 है। इससे पहले e-KYC न होने पर आपकी गैस सब्सिडी और डिलीवरी प्रभावित हो सकती है।
क्या यह पोर्टल मेरा आधार या उपभोक्ता डेटा स्टोर करता है?
नहीं, यह एक 0-Data Storage रीडायरेक्शन पोर्टल है। हम कोई भी उपभोक्ता नंबर, आधार विवरण या व्यक्तिगत डेटा संग्रह नहीं करते हैं। आपको सीधे आधिकारिक OMC पोर्टल पर भेजा जाता है।
क्या बुजुर्ग या जिनके फिंगरप्रिंट घिस गए हैं, वे e-KYC कर सकते हैं?
हाँ! बुजुर्ग नागरिक मोबाइल पर Aadhaar FaceRD ऐप के माध्यम से चेहरे का वेरिफिकेशन कर सकते हैं या गैस एजेंसी पर जाकर आयरिश (Iris Scanner) द्वारा e-KYC पूरा करवा सकते हैं।
क्या e-KYC अपडेट कराने का कोई शुल्क (Fee) है?
नहीं, एलपीजी आधार e-KYC प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क (FREE) है। इसके लिए किसी भी एजेंसी या व्यक्ति को कोई शुल्क न दें।